Breaking News

Ballia News :- गंगा स्नान के दौरान लापता हुए अधेड़, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

Spread the love

लालगंज घाट पर नहाते समय गहरे पानी में गए, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बैरिया क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी एक अधेड़ गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और मल्लाहों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार लालगंज निवासी लक्ष्मण गुप्ता (55) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे प्रतिदिन की तरह गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फोन एक अन्य युवक ने उठाया और बताया कि स्नान के दौरान लक्ष्मण गुप्ता गहरे पानी में चले गए हैं और दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय मल्लाहों की सहायता से नदी में जाल डलवाया गया और गोताखोरों को तलाश में लगाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

घाट पर मौजूद मृतक के इकलौते पुत्र दीपक की हालत खराब हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे संभालते नजर आए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एनडीआरएफ को भेजी गई सूचना

थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर तलाश जारी है। साथ ही एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है, ताकि खोज अभियान को तेज किया जा सके।
गंगा किनारे जुटे ग्रामीण भी युवक की तलाश में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही उनका पता चल सकेगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *