Breaking News

Ballia News :- कोटवा मोड़ के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; बीएचयू रेफर

Spread the love

पेट में लगी गोली, जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया; पुलिस जांच में जुटी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ के पास सोमवार रात करीब आठ बजे युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया,

जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के झड़कटहा गांव निवासी अंगद सिंह (27) पुत्र बृजेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की भूमिका की जांच कर रही है।

जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर

जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. दानिश ने बताया कि युवक के पेट में गोली लगी है। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *