Breaking News

Ballia News: चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव घाघरा नदी में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रेवती थाना क्षेत्र के बष्षिठ नगर निवासी 66 वर्षीय धूपन यादव का शव फतेह राय के टोला के सामने नदी में मिला, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रेवती थाना क्षेत्र के बष्षिठ नगर निवासी 66 वर्षीय धूपन यादव का शव सोमवार को घाघरा नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह पिछले चार दिनों से लापता थे। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, धूपन यादव 4 जुलाई की शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रेवती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
सोमवार को फतेह राय के टोला के सामने घाघरा नदी में एक शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, चौकी प्रभारी अवनीश त्रिपाठी और पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने शव की पहचान धूपन यादव के रूप में की।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

चार दिन से चल रही थी तलाश

धूपन यादव के लापता होने के बाद परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस भी उनकी तलाश में लगी हुई थी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

गांव में पसरा मातम

धूपन यादव का शव मिलने की खबर से बष्षिठ नगर और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *