Breaking News

Ballia News :- बारात से लौटते समय खूनी हमला, युवक की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घात लगाकर बारातियों पर हमला; पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

फेफना में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बारात से लौट रहे लोगों पर कथित रूप से घात लगाकर हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के छोटकी नरही गांव निवासी मुन्ना राम के पुत्र की बारात बुधवार को तिवारीपुर (पंडितपुरा) गांव में भोला राम के यहां गई थी। विवाह समारोह के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हो गईं।

आरोप है कि विवाद से नाराज कुछ युवकों ने देर रात बारातियों पर हमला करने की योजना बनाई। जब बारात लौटकर छोटकी नरही गांव आ रही थी, तभी रास्ते में राइस मिल के समीप पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से बारातियों में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए।

हमले में रुपवार गांव निवासी हरिकेवल (37), भरत लाल (28), राकेश कुमार (30), नीतीश कुमार (17) तथा आदर्श कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आदर्श कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत से गांव में पसरा मातम

आदर्श कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गोलू, शत्रुघ्न, मनीष, अजय और अमरेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का पक्ष

फेफना थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *