Breaking News

Ballia News :- रात में सोने गया युवक, सुबह कमरे का दरवाजा टूटा तो सामने था दिल दहला देने वाला मंजर

Spread the love

फेफना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

फेफना थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़ गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, खोड़ीपाकड़ गांव निवासी रवि कुमार निगम (30) पुत्र रमाशंकर निगम गांव स्थित जियो टावर कंपनी में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, रवि पर काफी कर्ज था।

इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से परिवार में तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद उनकी पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई थी।

बुधवार रात रवि ने परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।

अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर रवि का शव पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पत्नी बेटे के साथ मायके गई थी

परिजनों के मुताबिक कर्ज और घरेलू विवाद के चलते पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। इसके बाद रवि घर पर अकेले रह रहे थे।

सुबह दरवाजा तोड़ने पर हुआ खुलासा

सुबह करीब सात बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *