Breaking News

Ballia news:-घर से बाजार निकले थे, अगले दिन सड़क किनारे मिला शव… आखिर उमाकांत के साथ क्या हुआ?

Spread the love

मंगलवार से लापता था व्यक्ति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौकी अंतर्गत चांद दियर-जयप्रकाश नगर मार्ग पर बुधवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के घूरी टोला निवासी उमाकांत गोड़ (55) मंगलवार को घर से सामान खरीदने के लिए बैरिया बाजार गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह चांद दियर-जयप्रकाश नगर मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पहचान होने पर घटना की सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

मंगलवार से चल रही थी तलाश

उमाकांत गोड़ मंगलवार को घर से बैरिया बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी घटना

सड़क किनारे शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *