Breaking News

Ballia News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Spread the love

तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में ही तोड़ दिया दम; पुलिस जांच में जुटी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव में रविवार को एक 37 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर

चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, जगदरा गांव निवासी सरिता देवी (37) पत्नी उमाशंकर अपने मायके में रह रही थीं। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगा। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मायके में रह रही थी महिला

परिजनों के अनुसार सरिता देवी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *