Breaking News

Ballia News :- ताल में औंधे मुंह मिला 75 वर्षीय वृद्ध का शव, सिर के पास खून देख हत्या की आशंका

Spread the love

रविवार से थे लापता, सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने देखा शव

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सुखपुरा थाना क्षेत्र के चंदुकी और केशरुआ गांव के बीच स्थित ताल में सोमवार सुबह 75 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लल्लन पासवान (75) पुत्र स्व. धनपत चौहान, निवासी चंदुकी गांव के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, लल्लन पासवान रविवार दोपहर अपने एक परिचित से मिलने केशरुआ गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग ताल की ओर गए तो उन्होंने एक वृद्ध का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र दिलदार पासवान ने बताया कि उनके पिता के सिर और मुंह के पास काफी मात्रा में खून पड़ा था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रातभर करते रहे तलाश

परिजनों ने बताया कि रविवार देर रात तक लल्लन पासवान घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें आसपास के गांवों और परिचितों के यहां खोजते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

सिर के पास मिला खून

ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध का शव औंधे मुंह पड़ा था और सिर के नीचे काफी मात्रा में खून दिखाई दिया। इससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *