Breaking News

Ballia Firing News:- तिलक समारोह में दोस्तों ने ही मार दी गोली, सीने में गोली लगते ही मचा हड़कंप

Spread the love

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर की घटना, मामूली विवाद के बाद चली गोली, एक आरोपी हिरासत में

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सहतवार थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती महादनपुर में आयोजित तिलक समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी।

सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर निवासी अरुण यादव पुत्र नंदलाल यादव तिलक समारोह में शामिल होने महादनपुर आया था। इसी दौरान उसकी अपने दोस्तों रितेश पासवान और

अमित कुमार राम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने अरुण यादव पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसका इलाज मऊ के अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

एक आरोपी हिरासत में

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल युवक के बयान के आधार पर आरोपी रितेश पासवान को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

दूसरे आरोपी की तलाश तेज

मुख्य आरोपी अमित कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *