Breaking News

Ballia News :- प्रसव के बाद महिला की मौत, नवजात की हालत गंभीर; निजी अस्पताल सील

Spread the love

डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रसड़ा क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत और नवजात की गंभीर हालत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतसड़ स्थित निजी अस्पताल को सील कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद अस्पताल से चिकित्सकों के फरार होने की भी चर्चा है।

जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव निवासी टुनटुन राजभर की पत्नी निर्मला देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 23 जून को रतसड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ घंटों बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन जच्चा और नवजात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नवजात की हालत नाजुक होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बुधवार को एसीएमओ डॉ. पद्मावती और एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई की भनक लगते ही अस्पताल से जुड़े चिकित्सक मौके से अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल के संचालन, पंजीकरण और उपचार संबंधी अभिलेखों की जांच कर रहा है।

 

नवजात जिंदगी की जंग लड़ रहा

मां की मौत के बाद नवजात शिशु जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। परिवार के लोग बच्चे के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

खुशियां बदलीं मातम में

परिवार में बच्चे के जन्म की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। निर्मला देवी की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि संबंधित अस्पताल को सील कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *