Breaking News

Ballia News :- शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई? फिर भड़की हिंसा, कई लोग अस्पताल पहुंचे

Spread the love

रसड़ा में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत कई घायल, एक युवक को चाकू लगा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रसड़ा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाकू, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ।

घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। एक युवक को चाकू लगने की भी सूचना है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मऊ रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संभावित विवाद की आशंका को लेकर उन्होंने पहले ही डीआईजी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते कोई

प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका यह भी आरोप है कि रसड़ा कोतवाली प्रभारी ने कई बार उन्हें थाने से वापस लौटा दिया था।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके दो घायल लोगों को पुलिस थाने में बैठाए रखा गया। घायल युवक संतोष ने बताया कि विपक्षी पक्ष ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

सात लोग घायल, एक को चाकू लगा

कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति को चाकू लगा है। गंभीर घायलों का इलाज मऊ में चल रहा है।

पुलिस पर भी लगाए आरोप

पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति ने कोतवाल पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का कहना है कि इसकी भी जांच कराई जाएगी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *