Breaking News

Ballia News :- अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय युवक की मौत, दिव्यांग पत्नी और तीन मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़

Spread the love

रिश्तेदारी में जा रहा था युवक, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली स्थित यश बाबा मंदिर के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर निवासी बीरबल राम (36) शुक्रवार रात पैदल बसरिकापुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। अगरौली के पास यश बाबा मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के भाई निर्मल राम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बीरबल राम परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी इंदु देवी पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं। परिवार में आठ वर्षीय अंकित, छह वर्षीय अनुष्का और दो वर्षीय गुड्डू सहित तीन छोटे बच्चे हैं। पिता की असमय मौत के बाद परिवार के सामने आजीविका और बच्चों के भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने की आर्थिक सहायता की मांग

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, पारिवारिक लाभ योजना, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को राहत मिल सके।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *