Breaking News

Ballia News :- सुबह पानी पिलाया, कुछ ही देर बाद मिल गई लाश… बैरिया में युवक की मौत बना रहस्य

Spread the love

पहचान में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक सुबह घायल अवस्था में खेत के पास पड़ा मिला था और उस समय वह जीवित था। कुछ देर बाद उसी स्थान पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोटवां गांव के पूरब-उत्तर दिशा स्थित काली मंदिर के समीप श्रीराम सिंह के खेत में करीब 22 से 25 वर्ष आयु के एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीण शैलेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवक घायल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने उसे पानी भी पिलाया था। उस समय उसकी सांस चल रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब छह बजे दोबारा मौके पर पहुंचने पर युवक मृत अवस्था में मिला। इसके बाद घटना की सूचना डायल-112 और बैरिया थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

कुछ देर पहले तक था जिंदा

ग्रामीणों के मुताबिक युवक सुबह घायल अवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे पानी भी पिलाया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

पहचान कराने में जुटी पुलिस

मृतक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के थानों और लोगों से संपर्क कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *