Breaking News

Ballia News :- डिस्पेंसरी संचालिका की रक्तरंजित हालत में मिला शव, भतीजे पर हत्या का आरोप

Spread the love

गड़वार मोड़ पर डिस्पेंसरी संचालिका की हत्या का आरोप, आरोपी भतीजे की तलाश में तीन पुलिस टीमें गठित

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर मंगलवार देर रात डिस्पेंसरी संचालिका 35 वर्षीय कंचन का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने कंचन के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

बसपा नेता सियाराम की पत्नी कंचन गड़वार मोड़ पर डिस्पेंसरी चलाती थीं। मंगलवार देर शाम वह अपने भतीजे के साथ डिस्पेंसरी पर मौजूद थीं। काफी देर तक कंचन के घर नहीं पहुंचने पर उनके पति सियाराम ने रात करीब साढ़े आठ बजे मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सियाराम डिस्पेंसरी पहुंचे। दरवाजा खोलते ही अंदर कंचन का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष और सीओ रसड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर

घटनास्थल की जांच शुरू की। देर रात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने हत्यारोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने बताया कि महिला का रक्तरंजित शव मिला है। परिजनों ने उसके भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *