Breaking News

Ballia News :- दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

Spread the love

भूमि विवाद की शिकायत करने वाले युवक ने लगाया गाली-गलौज, अपमानित करने और धमकी देने का आरोप

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की निवासी महेश कुमार ओझा की शिकायत पर बैरिया थाने के दो उपनिरीक्षकों समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वादी का आरोप है कि भूमि विवाद की शिकायत को लेकर थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और दोबारा शिकायत न करने की धमकी दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर बैरिया थाने में बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

आईजीआरएस शिकायत से शुरू हुआ विवाद

महेश कुमार ओझा का गांव के ही गुड्डू शाह और मनोज शाह से भूमि विवाद चल रहा था। उन्होंने मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। आरोप है कि जांच के बाद पुलिस ने प्रतिकूल रिपोर्ट लगा दी, जिस पर आपत्ति जताने के लिए वह थाने पहुंचे थे।

पीड़ित को थाने में अपमानित करने का आरोप

वादी का आरोप है कि 3 नवंबर 2025 को बैरिया थाने में मौजूद उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, दीवान जयकिसुन पाल, आरक्षी रिपुंजय और धर्मेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही दोबारा शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

पीड़ित को एसपी से नहीं मिली राहत, कोर्ट का लिया सहारा

महेश कुमार ओझा ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम बलिया के आदेश के बाद बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में सही मिले आरोप तो होगी कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी, जबकि आरोप गलत पाए जाने पर वादी के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *