Breaking News

Ballia News :- पत्नी से विवाद के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Spread the love

भरतपुरा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में रविवार को हुए विवाद के दौरान घायल एक व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भरतपुरा गांव निवासी सुरेंद्र राजभर (40) का रविवार को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सुरेंद्र राजभर के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में मचा कोहराम

सुरेंद्र राजभर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *