Breaking News

Ballia Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा

Spread the love

हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहा चालक तीन किलोमीटर दूर पकड़ा गया, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

भीमपुरा थाना क्षेत्र के किड़िहरापुर-फतेहपुर मार्ग स्थित इब्राहिमपट्टी बाजार में मंगलवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे करीब तीन किलोमीटर दूर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इब्राहिमपट्टी बाजार में तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

सूचना मिलते ही भीमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की जेब से मिले पर्स और मोबाइल के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।

भाग रहे चालक को लोगों ने दबोचा

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर फरार होने लगा। बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और करीब तीन किलोमीटर दूर फतेहपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पहचान का इंतजार

पुलिस के अनुसार मृतक के पास मिले मोबाइल और पर्स के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। शिनाख्त होने तक शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा।

पुलिस कर रही कार्रवाई

थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *