Breaking News

Ballia Road Accident: मनियर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय दुकानदार की मौत

Spread the love

किराना सामान खरीदने निकले थे वृद्ध, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार, पुलिस तलाश में जुटी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

मनियर थाना क्षेत्र के मनियर-खेजुरी मोड़ पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, भेखरिया गांव निवासी सुदर्शन राम (70) गांव में किराना की दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह साइकिल से मनियर बाजार किराना का सामान खरीदने जा रहे थे।

जैसे ही वह मनियर-खेजुरी मोड़ के पास पहुंचे, मनियर की ओर से सिकंदरपुर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिवार का सहारा थे सुदर्शन राम

मृतक सुदर्शन राम गांव में किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सामान लेने निकले, घर नहीं लौटे

रोज की तरह वह साइकिल से मनियर बाजार सामान खरीदने निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली।

पुलिस खंगाल रही सुराग

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *