Breaking News

Ballia News :- रहस्यमयी हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

नगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया बोझ गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के हूक से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, डुमरिया बोझ निवासी दिलीप चौहान की शादी वर्ष 2025 में एकडेरवा गांव की 22 वर्षीय सोनम के साथ हुई थी।

रविवार सुबह परिवार के लोगों ने सोनम का शव कमरे में पंखे के हूक से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतका का पति वर्तमान में गैरप्रांत में रहकर नौकरी करता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और फोरेंसिक टीम की मदद से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शादी को हुआ था करीब एक वर्ष

सोनम की शादी वर्ष 2025 में हुई थी। शादी के करीब एक वर्ष बाद हुई इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

पति गैरप्रांत में करता है नौकरी

घटना के समय मृतका का पति गैरप्रांत में नौकरी पर था। सूचना मिलने के बाद उसके घर लौटने की तैयारी की जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *