पट्टीदारों के विवाद का दर्दनाक अंजाम! मारपीट में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
आशीष दुबे, बलिया
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में पट्टीदारों के बीच हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रविवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय रामावती देवी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार चांदपुर गांव निवासी रामावती देवी (75) पत्नी रामाशीष साहनी रविवार को पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, जहां सूचना पर पहुंची बांसडीह कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मारपीट के मामले में बढ़ सकती हैं धाराएं
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वृद्धा की मौत के बाद पहले से दर्ज मारपीट के मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
गांव में पसरा मातम
रामावती देवी की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

