Breaking News

Ballia Lightning Strike: खेत में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, भाई घायल

Spread the love

खेत में खाना खाते समय टूटा कहर: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, भाई बाल-बाल बचा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में काम कर रहे दो सगे भाई हल्की बारिश शुरू होने पर शीशम के पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।

मृतक की पहचान मुख्तार राम (56) पुत्र स्वर्गीय सूचित राम निवासी धर्मनपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने छोटे भाई अवधेश राम (45) के साथ गांव स्थित जंगली बाबा आश्रम से कुछ दूरी पर खेत की मेड़ बना रहे थे।

दोपहर करीब ढाई बजे हल्की बारिश होने लगी तो दोनों काम छोड़कर पास के शीशम के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने लगे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए।

घायल अवधेश राम ने बताया कि कुछ देर बाद होश आने पर उन्होंने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को रतसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मुख्तार राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद अवधेश राम को घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ballia bijli girne se maut

खेत में छा गया मातम

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठना मुख्तार राम के लिए अंतिम पल साबित हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

भाई ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

घायल अवधेश राम ने बताया कि बिजली गिरते ही दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। होश आने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *