Breaking News

Ballia News :- तेज रफ्तार बाइक बंधे से 25 फीट नीचे खड्ड में गिरी, दो युवकों की मौत

Spread the love

रिश्तेदार के घर से खाना खाकर लौट रहे थे दोनों, बैरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव के सामने बीएसटी बंधे पर गुरुवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक रेवती थाना क्षेत्र के लाली के ढेरा गांव के रहने वाले थे और श्रीपालपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर से भोजन कर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रितेश पासवान (35) पुत्र शिवबचन पासवान तथा रूपेश पासवान (21) पुत्र राजेश पासवान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक श्रीपालपुर गांव के सामने बीएसटी बंधे पर पहुंची, तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल 112 पीआरवी को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम छा गया और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा

दोनों युवक गुरुवार शाम श्रीपालपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। वहां भोजन करने के बाद रात करीब नौ बजे स्प्लेंडर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में श्रीपालपुर गांव के सामने बीएसटी बंधे पर हादसा हो गया।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में जान गंवाने वाले रितेश और रूपेश पासवान की मौत की सूचना मिलते ही लाली के ढेरा गांव में मातम पसर गया। देर रात ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह : प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर बंधे से नीचे खड्ड में गिर गई, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *