Breaking News

Ballia News :- रसड़ा पहुंचे विधायक उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

लखनऊ से खनवर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, शुक्रवार सुबह 10 बजे तक अंतिम दर्शन; इसके बाद बयासी घाट के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे एवं बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर लखनऊ से उनके पैतृक गांव खनवर पहुंच गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही बलिया सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई थी। गुरुवार को लखनऊ स्थित आवास से पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से खनवर लाया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय विधायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर बसपा पदाधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहे।

umashankar-singh-last-darshan-khanwar-ballia.

पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने जारी की अंतिम यात्रा की जानकारी

दिवंगत विधायक के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 7 अगस्त को सुबह 10 बजे तक खनवर स्थित आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा बयासी घाट, बलिया के लिए रवाना होगी, जहां पूरे राजकीय सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तीन बार विधायक रहे, जनता के बीच बनाई अलग पहचान

उमाशंकर सिंह रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक थे। जनसरोकारों, क्षेत्रीय विकास और सहज व्यवहार के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *