Breaking News

Ballia News :- ईंट लदी ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

हुकुम छपरा के पास हुआ हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई चालक की जान

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईंट लदे ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरते समय असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। वहीं ट्रॉली पर सवार मजदूरों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

Ballia_trackatr_accident

जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के रेवती इंटर कॉलेज के पीछे निवासी विश्वनाथ यादव (48) सोमवार को रेवती स्थित एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लादकर हुकुम छपरा गांव में पहुंचाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर हुकुम छपरा गांव के सामने ढाले से नीचे उतरने लगा, वह असंतुलित हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर ज्वाइंट प्वाइंट से ट्रॉली से अलग होकर पलट गया।

हादसे में चालक विश्वनाथ यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रॉली पर सवार मजदूरों ने तत्काल कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकलवाया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विश्वनाथ यादव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। करीब दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई थी। उनके परिवार में पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र मंटू बाहर रहकर नौकरी करता है। विश्वनाथ अपने छोटे भाई शिवजी के साथ रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे और ट्रैक्टर चलाकर परिवार की जीविका चला रहे थे।

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *