Breaking News

Ballia News :- पिकअप से टकराई एसडीएम बैरिया की गाड़ी, एसडीएम समेत चालक घायल

Spread the love

काशीपुर रिंग बंधा पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे,बलिया

कोतवाली थाना क्षेत्र के काशीपुर रिंग बंधा पर सोमवार सुबह एसडीएम बैरिया की सरकारी गाड़ी और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एसडीएम बैरिया धर्मेंद्र कुमार और उनके चालक श्रीभगवान घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार एसडीएम बैरिया धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह करीब 10 बजे बलिया मुख्यालय से बैरिया के लिए रवाना हुए थे। उनकी गाड़ी जैसे ही काशीपुर रिंग बंधा के समीप पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एसडीएम व चालक घायल हो गए।

ballia breaking news

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों के अनुसार एसडीएम और उनके चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *