Breaking News

Ballia News :- सहतवार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Spread the love

त्रिकालपुर ढाले के पास हुआ हादसा, रिश्तेदार घायल, चालक वाहन समेत फरार

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर ढाले के पास शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक रिश्तेदार घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुंहैला भगवानपुर निवासी राजेश तुरहा (40) पुत्र सुदर्शन तुरहा शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार जितेंद्र तुरहा, निवासी सोनबरसा थाना बैरिया, को बाइक से छोड़ने जा रहे थे। सुबह करीब 10:45 बजे जब वे त्रिकालपुर ढाले के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद राजेश तुरहा सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार जितेंद्र तुरहा को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सहतवार पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *