Breaking News

Ballia News :- राम मंदिर चढ़ावा मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का किया पाठ

Spread the love

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में निकाला जुलूस, दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और अंत में बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके बाद कार्यकर्ता चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, गुदरी बाजार, लोहा पट्टी और सिनेमा रोड होते हुए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ावे और चंदे से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि यदि चढ़ावे और चंदे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

Hanuman-chalisha-path-baba-baleswar-nath-Ballia

शहर में निकाला जुलूस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।

Ram-mandir-chadhwa- chori

मंदिर में किया हनुमान चालीसा पाठ

प्रदर्शन के समापन पर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा धार्मिक आस्था के सम्मान की बात कही।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुधीर राय, ओमप्रकाश तिवारी, जैनेन्द्र पांडेय, पुनीत पाठक, संतोष चौबे, अनुपमा सिंह, उषा सिंह, रेखा तिवारी, राहुल पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *