Breaking News

Ballia News :- 24 घंटे बाद मिला गंगा में डूबे छात्र का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

माल्देपुर घाट पर स्नान के दौरान हुआ था हादसा, एनडीआरएफ और गोताखोरों के संयुक्त अभियान में मिली सफलता

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में डूबे 18 वर्षीय छात्र का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शिवपुर दियर नंबरी निवासी दीपू यादव (18) पुत्र शंकर यादव इन दिनों बलिया शहर के रामपुर उदयभान मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह वह अपने मित्र धनंजय कुमार के साथ माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान दीपू अचानक गहरे पानी में चला गया और गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही क्षणों में वह पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू कराया। गुरुवार देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद ली।

शुक्रवार को एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने दोबारा सघन खोज अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर नवनिर्मित पानी टंकी के समीप युवक का शव बरामद कर लिया गया।

शव मिलने की सूचना पर घाट पर मौजूद परिजन बदहवास हो गए। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

फेफना थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ाई के लिए शहर में रह रहा था छात्र

दीपू यादव मूल रूप से शिवपुर दियर नंबरी का निवासी था। वह उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बलिया शहर के रामपुर उदयभान मोहल्ले में किराये पर रह रहा था।

24 घंटे चला खोज अभियान

पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने लगातार करीब 24 घंटे तक खोज अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव बरामद किया जा सका।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *