Breaking News

Ballia News :- तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, सीएचसी रतसर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में रविवार सुबह तालाब में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जनऊपुर निवासी दीपक राजभर (25) पुत्र स्व. छोटेलाल राजभर रविवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के पश्चिम स्थित हनुमान मंदिर के समीप तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोग उसे बचा नहीं सके। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उसे तालाब से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां बुचिया देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मजदूरी कर परिवार का सहारा था दीपक

दीपक राजभर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने के लिए मजदूरी करता था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह दो भाइयों में छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *