Breaking News

Ballia News :- बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: चोगड़ा बाजार में युवक की मौत, टक्कर मारने वाला वाहन फरार

Spread the love

नगरा-गड़वार मार्ग पर हादसा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटा रही जानकारी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

नगरा थाना क्षेत्र के नगरा-गड़वार मार्ग स्थित चोगड़ा बाजार में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सरयां बगड़ौरा निवासी शिवम गुप्ता (20) पुत्र बाईई गुप्ता मोटरसाइकिल से बलिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे जैसे ही वह चोगड़ा बाजार के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि शिवम सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ताखा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किस वाहन ने मारी टक्कर, बना हुआ है सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय एक बोलेरो और एक यात्री बस भी उसी मार्ग से गुजर रही थीं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि टक्कर किस वाहन से लगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि शिवम अपने परिवार के साथ सलेमपुर बाजार स्थित मकान में रह रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *