गंगा में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर लापता, डूबने की आशंका; रातभर चला तलाश अभियान
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
आशीष दुबे, बलिया
बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा गांव में रविवार देर शाम गंगा में स्नान करने गए एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि किशोर गहरे पानी में डूब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से देर रात तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार नौरंगा गांव निवासी रामकुमार प्रजापति (17) पुत्र श्रीनाथ प्रजापति रविवार की शाम गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के सामने गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए गंगा घाट पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि किशोर स्नान करने के लिए नदी में उतरा था, लेकिन उसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। देर रात तक चले अभियान के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि तलाश अभियान जारी है।
घर में पसरा मातम
किशोर के गंगा में लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।
सुबह फिर शुरू होगी तलाश
स्थानीय नाविकों और पुलिस की टीम ने देर शाम तक खोजबीन की। अंधेरा होने के कारण अभियान प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

