Breaking News

Ballia News :- बेकाबू बोलोरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर

Spread the love

सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर हादसा, जिला अस्पताल रेफर

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर रामपुर कटाराई के सामने शनिवार को तेज रफ्तार बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सरनी गांव निवासी राहुल खरवार (46) पुत्र दिनेश खरवार, राहुल सिंह (45) पुत्र स्व. अवधेश सिंह तथा चंदू (35) पुत्र घुरा एक बाइक से सिकंदरपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर कटाराई के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया।

चिकित्सकों के मुताबिक राहुल खरवार और राहुल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चंदू को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठने लगी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *