बलिया में रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी की बहस, ट्रैक पर खड़े होने से कुछ देर रुकी ट्रेन; वीडियो वायरल
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
आशीष दुबे, बलिया
शहर के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक के बीच पति-पत्नी के विवाद के चलते छपरा की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। घटना का 53 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार की है। वायरल वीडियो में रेलवे क्रॉसिंग बंद दिखाई दे रही है और प्लेटफॉर्म संख्या तीन से छपरा की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़े पति-पत्नी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है। दोनों किसी बात को लेकर आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर दोनों को ट्रैक से हटने के लिए कहा। इसके बाद पति ने पत्नी को ट्रेन की ओर इशारा किया, जिस पर वह ट्रैक से हट गई। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इसी दौरान गेटमैन भी दौड़कर मौके पर पहुंच गया।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पति-पत्नी की पहचान और वे किस क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।
रेलवे प्रशासन ने कहा- ऐसी कोई सूचना नहीं
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह की कोई घटना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि आउटर क्षेत्र में ट्रेनें सामान्य रूप से धीमी गति से गुजरती हैं। चालक या गेटमैन की ओर से ट्रेन रुकने की कोई सूचना नहीं दी गई है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

