रेवती-सहतवार मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई, परिवारों में पसरा मातम
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
आशीष दुबे, बलिया
रेवती-सहतवार मार्ग पर सोमवार रात हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में पहले एक युवक की मौत हुई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गायघाट निवासी आनंद सिंह (30) सोमवार रात करीब नौ बजे मां पचरूखां देवी मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गायघाट स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में आनंद सिंह और दूसरी बाइक सवार आशीष सिंह (45) निवासी करमर गांव, थाना खेजुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचते ही एक की मौत
चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आशीष सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई।
दो गांवों में छाया शोक
हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मृतक अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

