Breaking News

Ballia news:-रसड़ा में रेल इंजन की चपेट में आने से युवती की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Spread the love

बलिया के रसड़ा में देर रात हुआ हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बलिया: जिले के रसड़ा कस्बे के आजाद नगर कॉलोनी के पास रविवार देर रात रेल इंजन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छितौनी मटिया की रहने वाली थी युवती

मृतका की पहचान छितौनी मटिया निवासी राजेश कुमार राजभर की लगभग 18 वर्षीय पुत्री नीतू राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह घर से निकली और पास स्थित रेलवे लाइन की ओर चली गई।

अप लाइन इंजन की चपेट में आने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार, बलिया से मऊ की ओर जा रहे एक अप लाइट इंजन की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवती रात में रेलवे लाइन तक किन परिस्थितियों में पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *