Breaking News

Ballia News :- देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Spread the love

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, मंदिर, महाविद्यालय व बाजार के पास दुकान संचालित होने पर जताई आपत्ति

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बलिया-मनियर मुख्य मार्ग स्थित घोंघा चट्टी पर संचालित सरकारी देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपकर शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।

ballia-collectorate-villagers-memorandum

ग्रामीणों का कहना है कि देशी शराब की दुकान घोंघा चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के समीप संचालित हो रही है। इसके आसपास प्राचीन शिव मंदिर, महाविद्यालय, ब्रह्म आश्रम तथा मुख्य बाजार भी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक आते-जाते हैं। ऐसे में शराब की दुकान के कारण क्षेत्र का धार्मिक और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दुकान पर आने वाले कुछ शराबियों के अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और शोर-शराबे से महिलाओं, छात्राओं और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि आबकारी नियमों के अनुसार धार्मिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के निकट शराब की दुकान का संचालन उचित नहीं है। उन्होंने जनहित, धार्मिक आस्था और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की।

इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय साहनी, अर्जुन बिंद, मनीष कुमार साहनी, भोला साहनी, विनोद कुमार साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *