Breaking News

Ballia News :- चौकी पर सो रही किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान

Spread the love

रात में सर्पदंश का शिकार हुई किशोरी, परिवार में पसरा मातम

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार रात सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर निवासी संजय राजभर की पुत्री निशा रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। वह चौकी पर सो रही थी और उसका एक हाथ नीचे लटक रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसकी उंगली में डस लिया।

सर्पदंश के बाद किशोरी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार निशा मिलनसार स्वभाव की थी और उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

सोते समय हुआ हादसा

किशोरी रात में चौकी पर सो रही थी। हाथ नीचे लटकने के दौरान सांप ने उंगली में डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

अस्पताल में मृत घोषित

परिजन तत्काल किशोरी को सीएचसी रसड़ा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *