Breaking News

Ballia News :- दोस्त के साथ गया था स्नान करने, गंगा की धारा में हुआ लापता, खोजबीन जारी

Spread the love

माल्देपुर घाट पर स्नान के दौरान हादसा, एनडीआरएफ की मदद से जारी है खोज अभियान

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर गुरुवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की घंटों तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। प्रशासन ने खोज अभियान तेज करने के लिए एनडीआरएफ को सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार शिवपुर दियर नंबरी निवासी 18 वर्षीय दीपू यादव पुत्र शंकर यादव इन दिनों बलिया शहर के रामपुर उदयभान मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह वह अपने मित्र धनंजय कुमार के साथ माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान दीपू अचानक गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और देखते ही देखते गंगा की धारा में लापता हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कई घंटों तक युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की सहायता मांगी है।

पढ़ाई के लिए शहर में रहता था दीपू

दीपू यादव बलिया शहर के रामपुर उदयभान क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह नियमित रूप से पढ़ाई करता था और गुरुवार सुबह मित्र के साथ गंगा स्नान के लिए गया था।

स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और रिश्तेदार माल्देपुर घाट पहुंच गए। युवक के लापता होने की खबर से स्वजन बदहवास हैं। गांव में भी शोक का माहौल है।

एनडीआरएफ को दी गई सूचना

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन ने एनडीआरएफ को सूचना दी है। अधिकारियों की निगरानी में खोज अभियान जारी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *