Breaking News

Ballia News :- ऑक्सीजन मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, जिला अस्पताल में बिजली संकट, सोलर सिस्टम भी फेल

Spread the love

जिला अस्पताल में ट्रांसफार्मर केबल में आग, तीन घंटे तक ठप रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

जिला अस्पताल के नए भवन परिसर में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर के केबल में गुरुवार को आग लगने से अस्पताल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आग की वजह से जिला अस्पताल के नए व पुराने भवन के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय की बिजली भी गुल हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से जुड़े केबल में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। एहतियात के तौर पर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते करीब तीन घंटे से अधिक समय तक अस्पताल की विद्युत व्यवस्था बाधित रही।

बिजली आपूर्ति ठप होने से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित कई जांच सेवाएं प्रभावित रहीं। जांच कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे अधिक दिक्कत ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीजों को हुई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आवश्यक सेवाएं जारी रखने का प्रयास किया। इसके बावजूद बिजली संकट के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर साफ दिखाई दिया।

गौरतलब है कि हाल ही में जिला अस्पताल में सोलर पैनल प्रणाली स्थापित की गई थी, ताकि आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बनी रहे। लेकिन आग लगने के दौरान सोलर सिस्टम भी काम नहीं कर सका, जिससे बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और विद्युत विभाग ने क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया। देर शाम तक अधिकांश सेवाएं सामान्य कर दी गईं।

Oxygen marijo ki badhi mushkileoxygen marijo ki badhi mushkile

तीन घंटे तक बंद रहीं जांच सेवाएं

बिजली गुल होने के कारण एक्स-रे, पैथोलॉजी और अन्य जांच सेवाएं प्रभावित रहीं। कई मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा।

सोलर सिस्टम भी नहीं आया काम

हाल में लगाए गए सोलर पैनल से भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आपात स्थिति में बैकअप सिस्टम के फेल होने से अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

बोले जिम्मेदार..

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल के नए भवन में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर के केवल में आग लग गई है, आग पर काबू पा ली गई है, बिजली बहाल कर दी गई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *