Breaking News

Weather Update :- 28-29 मई को तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Spread the love

70 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया :

मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जनपद में 28 एवं 29 मई को तेज आंधी, बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन दिनों 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 28 मई की दोपहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सक्रिय होकर देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 28 मई से 31 मई तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में व्यापक वर्षा, आंधी-तूफान तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।

Weather update in ballia
Weather update

29 मई को सबसे ज्यादा असर की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को मौसम का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। इस दिन 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा तथा कुछ स्थानों पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाओं के झोंके चल सकते हैं। इसके चलते पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट संभव

मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। तेज हवाओं और बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

‘दामिनी’ और ‘सचेत’ एप इस्तेमाल करने की सलाह

जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। आकाशीय बिजली से बचाव और मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए ‘दामिनी एप’ तथा ‘सचेत एप’ का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417979, टोल फ्री नंबर 1077 तथा पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *