Breaking News

Ballia News :- जिला अस्पताल में हंगामा: स्टाफ नर्सों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएमएस कार्यालय पर धरना

Spread the love

“नारी शक्ति” के दावों पर उठे सवाल, आरोपित पर होगी करवाई

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया 

जिला अस्पताल में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टाफ नर्सों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमएस कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। नर्सों का आरोप था कि सुखपुरा में कार्यरत कर्मचारी विवेक सिंह उर्फ कौशल ने शनिवार की रात बच्चा एवं हड्डी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स अनुराधा पटेल के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके चेहरे पर हाथ से प्रहार किया।

करीब पांच घंटे तक चले कार्य बहिष्कार के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। मेडिकल, हड्डी, इमरजेंसी, एनडीआर, बर्न और एनआरसी वार्ड में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रभारी सीएमओ डॉ. आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और नर्सों को समझाकर मामला शांत कराया।

ballia_dharna
जिला अस्पताल में धरने पर बैठी स्टाफ नर्स

शिकायत पत्र में सुरक्षा पर उठाए सवाल

स्टाफ नर्सों द्वारा चिकित्सक अधीक्षक को दिए गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि घटना के बाद सभी ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार, मैट्रन स्टाफ और अन्य चिकित्सकों को सूचना दी। शिकायत में कहा गया कि अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

नर्सों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी नहीं करेंगी और सीएमएस कार्यालय में ही रहेंगी। शिकायत पत्र पर रेशमी पांडेय, आशुतोष शर्मा, रंजना यादव और अंजली उपाध्याय समेत कई स्टाफ नर्सों के हस्ताक्षर हैं।

कई वार्डों की सेवाएं रहीं प्रभावित

धरने और कार्य बहिष्कार के चलते जिला अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित रहीं। मेडिकल, हड्डी, इमरजेंसी, एनडीआर, बर्न और एनआरसी वार्ड में मरीजों और तीमारदारों को घंटों परेशान होना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के समझाने के बाद नर्सें वापस कार्य पर लौटीं।

“नारी शक्ति” के दावों पर उठे सवाल

धरने पर बैठीं नर्सों का कहना था कि एक ओर सरकार नारी शक्ति और महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती हैं।

विभागीय कार्रवाई के साथ पुलिस को भी शिकायत

स्टाफ नर्सों की ओर से मामले की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और आरोपित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। वही कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *