Breaking News

Ballia News :- डॉ. अभय नारायण राय होंगे बलिया के नए सीएमओ

Spread the love

प्रतापगढ़ में एसीएमओ पद पर हैं तैनात, जल्द संभाल सकते हैं जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की कमान

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

जनपद बलिया को जल्द नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मिल सकता है। शासन स्तर पर जारी तबादला सूची के अनुसार डॉ. अभय नारायण राय को बलिया का नया सीएमओ बनाए जाने की तैयारी है। वर्तमान में वह प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) के पद पर कार्यरत हैं।

Ballia_cmo_health
Ballia_cmo_health

सूत्रों के अनुसार, कार्यमुक्त होने के बाद डॉ. राय बलिया में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके आने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से डॉ. आनंद कुमार प्रभारी सीएमओ के रूप में स्वास्थ्य विभाग का कार्य देख रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं को मजबूत करने की चुनौती नए सीएमओ के सामने होगी।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी नए सीएमओ के आगमन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठा सकते हैं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *