Breaking News

Ballia News :- टेंपो-ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत; चार गंभीर घायल

Spread the love

Ballia :- कोरंटाडीह पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

नरही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कोरंटाडीह पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को टेंपो और गिट्टी लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाजीपुर से सवारियों को लेकर एक टेंपो भरौली की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कोरंटाडीह चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया।

घायलों की पहचान जगन्नाथ चौधरी (50 वर्ष), नीतू वर्मा (42 वर्ष), राजेश वर्मा (45 वर्ष) तथा लक्ष्मण वर्मा (30 वर्ष) निवासी रूईमंडी, कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मौके से बैग और मोबाइल बरामद

पुलिस को दुर्घटनास्थल से एक बैग, एक महिला हैंडबैग तथा एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी मिला है। वहीं मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वाहनों को पुलिस ने लिया कब्जे में

दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *