Breaking News

Ballia News :- पुणे में काम के दौरान हादसा, बलिया के युवक की मौत; गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

Spread the love

पिपरौली बड़ा गांव निवासी युवक की ड्यूटी के दौरान क्रेन से गिरने से गई जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव निवासी एक युवक की महाराष्ट्र के पुणे स्थित निजी कंपनी में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार, पिपरौली बड़ा गांव निवासी राहुल (30) पुत्र अच्छेलाल प्रसाद करीब एक माह पहले रोजगार के सिलसिले में पुणे स्थित एक निजी कंपनी में काम करने गए थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान क्रेन पर कार्य करते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

राहुल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वह विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार का इकलौता सहारा था राहुल

राहुल की मौत से परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी संकट में पड़ गई है। माता-पिता ने अपना इकलौता बेटा खो दिया, जबकि पत्नी के सिर से पति और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *