Breaking News

Ballia News :- रोजगार की तलाश में गया था परदेस, सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Spread the love

पश्चिम बंगाल में ट्रक दुर्घटना में बलिया के युवक की मौत, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे बलिया

रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी एक युवक की पश्चिम बंगाल में ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार पचरुखिया निवासी आशुतोष कुमार दुबे (35) पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के दुर्गापुर क्षेत्र में ट्रक पर खलासी का कार्य करते थे। मंगलवार को ट्रक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें और ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान आशुतोष की मौत हो गई। चालक का इलाज अभी चल रहा है।

परिजनों के अनुसार दुर्घटना का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि नियंत्रण खोने के बाद ट्रक दूसरी ट्रक से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतक के चाचा रमेश दुबे ने बताया कि आशुतोष परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी आय से ही पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण होता था। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

आशुतोष अपने पीछे पत्नी हनी दुबे, तीन वर्षीय पुत्र अंकुश और पुत्री आस्था को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि आशुतोष मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *