Breaking News

Ballia News :- सुबह टहलने निकले थे… शाम को झाड़ियों में मिला शव

Spread the love

Ballia :- घायल साथी को अस्पताल पहुंचाया गया, देर शाम तलाश के दौरान मिला बुजुर्ग का शव

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

हल्दी थाना क्षेत्र के दोपही अगरौली गांव निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद वह सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गए, जिससे उनकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। देर शाम परिजनों की तलाश के दौरान उन्हें घायल अवस्था में पाया गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र मनीष दुबे ने हल्दी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता प्रभुनाथ दुबे बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव के ही महेंद्र दुबे के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। महुआ बाग के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महेंद्र दुबे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रभुनाथ दुबे सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने महेंद्र दुबे को अस्पताल पहुंचा दिया, लेकिन झाड़ियों में पड़े प्रभुनाथ दुबे पर किसी की नजर नहीं पड़ी।

देर शाम मिला शव

परिजनों ने बताया कि जब प्रभुनाथ दुबे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। देर शाम सड़क किनारे झाड़ियों में घायल अवस्था में मिलने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *