Breaking News

Ballia News :- मनियर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक बाइक पर सवार परिवार समेत सात लोग घायल

Spread the love

रानीपुर कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ हादसा, पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

मनियर थाना क्षेत्र के रानीपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों समेत कुल सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गंगापुर निवासी लक्ष्मी देवी (65 वर्ष) पत्नी शिववचन यादव गौरा बंगही में आयोजित शिव चर्चा कार्यक्रम से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि बाइक चालक राजेश साहनी (40 वर्ष) पुत्र धनई साहनी, उनकी पत्नी रुक्मणी देवी (35 वर्ष) तथा उनके चार बच्चे एक ही बाइक पर सवार थे। दुर्घटना में राजेश, रुक्मणी, उनके चारों बच्चे और लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को छोड़कर अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। बाद में दोनों बच्चे भी अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां सभी का उपचार जारी है।

पूजा कर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार राजेश साहनी अपने परिवार के साथ मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से कोयलाबीर बाबा की पूजा-अर्चना कर वे अपने गांव मुईया मझौली, थाना सिकंदरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रानीपुर कोल्ड स्टोरेज के पास यह हादसा हो गया।

क्षमता से अधिक सवारी बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते वाहन असंतुलित हो गया और दुर्घटना घटित हुई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *