Breaking News

Ballia news : घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन सड़क से फिसलकर नाली में गिरे व्यक्ति की मौत

Spread the love

राघोपुर में अधूरी सड़क बनी हादसे की वजह, छह बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

रसड़ा (बलिया)। राघोपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय अशोक राजभर की मौत हो गई। शौच के बाद घर लौटते समय निर्माणाधीन सड़क से उनका पैर फिसल गया और वह करीब डेढ़ फीट नीचे बनी पक्की नाली पर सिर के बल गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई।

परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई।

मृतक के बड़े भाई रामगोविंद राजभर ने बताया कि रसड़ा-नगरा मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है। सड़क किनारे नाली तो बना दी गई, लेकिन सड़क की पिचिंग अब तक नहीं हुई है। सड़क और नाली के बीच बने गहरे अंतर के कारण अशोक राजभर हादसे का शिकार हो गए।

अशोक राजभर अपने पीछे पत्नी शारदा देवी और छह पुत्रियां छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। छह बेटियों में से केवल दो की शादी हो सकी है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का बोझ बढ़ गया है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं ग्राम प्रधान बेचू राजभर ने परिवार से मुलाकात कर सहायता का भरोसा दिया और शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *