Breaking News

Ballia News :- बलिया में दर्दनाक हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौके पर मौत

Spread the love

सहपुरवा गांव की घटना, बेटे को बचाने दौड़े पिता भी करंट की चपेट में आए; गांव में पसरा मातम

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत की ओर जा रहे पिता-पुत्र 11 हजार वोल्ट के टूटे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सहपुरवा गांव निवासी जनार्दन यादव (60) अपने पुत्र राजेश यादव (24) के साथ खेत की ओर जा रहे थे। खेत से करीब 10 मीटर पहले 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था।

आगे चल रहे राजेश का पैर जैसे ही तार पर पड़ा, वह करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। बेटे को बचाने के लिए पीछे चल रहे पिता जनार्दन यादव दौड़ पड़े, लेकिन वह भी विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा और शोर मचाते हुए बिजली विभाग व पुलिस को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद होने की पुष्टि के बाद ही ग्रामीणों ने दोनों के शवों को तार से अलग किया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

एक साथ पिता और पुत्र की मौत से सहपुरवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग घटना से स्तब्ध हैं और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

तहसीलदार पहुंचे मौके पर

तहसीलदार नितिन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच के साथ ही आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *