Breaking News

Ballia News :- घाघरा का खतरा बरकरार: जलस्तर घटा, लेकिन बारिश ने बढ़ाई चिंता; कटान क्षेत्र में डटा प्रशासन

Spread the love

भोजपुरवा में हर पल बदल रहे हालात, तहसीलदार ने किया निरीक्षण; प्रभावित परिवारों को तिरपाल, सोलर लाइट और आर्थिक सहायता का भरोसा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर भले ही रविवार की तुलना में कुछ कम हुआ हो, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने कटान प्रभावित गांव भोजपुरवा के लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए निगरानी तेज कर दी है। सोमवार को तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने बताया कि नदी का जलस्तर फिलहाल कुछ कम हुआ है, लेकिन लगातार बारिश के कारण स्थिति कभी भी बदल सकती है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

कटान से प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य भी तेज कर दिए गए हैं। पहले चरण में कई परिवारों को तिरपाल वितरित किए जा चुके हैं। शेष परिवारों को तिरपाल और सोलर लाइट उपलब्ध कराने के लिए खंड विकास अधिकारी मनियर से समन्वय किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा दी जाएगी।

तहसीलदार ने बताया कि कटान से प्रभावित मकानों और कृषि भूमि का सर्वे पूरा कर लिया गया है। नदी के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने पुश्तैनी मकानों को स्वयं ही तोड़ना शुरू कर दिया है, ताकि अचानक कटान होने पर जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि जैसे ही कटान आबादी तक पहुंचेगा और मकान वास्तविक रूप से प्रभावित होंगे, शासन की ओर से पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उधर, भोजपुरवा के ग्रामीणों की निगाहें हर समय घाघरा की बदलती धाराओं पर टिकी हैं। खेतों के बाद अब घरों पर मंडरा रहे खतरे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिन में बारिश और रात में कटान का भय लोगों की नींद छीन रहा है।

ballia-bhojpurwa-villagers-dismantling-houses.webp

खुद ही उजाड़ने लगे अपना आशियाना

कटान के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई परिवारों ने अपने मकानों को स्वयं ही तोड़ना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सामान नहीं हटाया गया तो अचानक कटान होने पर सब कुछ नदी में समा सकता है। वर्षों की मेहनत से बना आशियाना बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

ballia-bhojpurwa-villagers-dismantling-houses.webp

राहत सामग्री के साथ प्रशासन अलर्ट

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तिरपाल वितरित करना शुरू कर दिया है। शेष परिवारों को भी जल्द तिरपाल और सोलर लाइट उपलब्ध कराई जाएगी। तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बताया कि पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *